सुल्तानगंज से देवघर (108 किमी)
उत्तरवाहिनी गंगा तट से द्वादश ज्योतिर्लिंग तक संपूर्ण डिजिटल मार्गदर्शिका, 3D जलाभिषेक एवं पवित्र संकल्प
सुल्तानगंज में महर्षि जह्नु की तपोभूमि पर गंगा उत्तर दिशा (कैलाश की ओर) प्रवाहित होती हैं। यहाँ भक्त अपने नाम, गोत्र और पिता के नाम से संकल्प लेकर पवित्र गंगाजल कावंर में भरते हैं।
सुल्तानगंज से देवघर के बीच असरगंज, तारापुर, कमराय, कटोरिया, सुईया पहाड़, इनारावरण और घोरमारा सहित कुल २४ प्रमुख विश्राम पड़ाव हैं जहाँ निःशुल्क भोजन, जल व चिकित्सा उपलब्ध है।
देवघर पहुंचकर शिवगंगा स्नान के बाद बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण संपन्न होता है। यात्रा पूर्ण होने पर भक्त के नाम व गोत्र युक्त QR कोड सत्यापित HD डिजिटल प्रमाण-पत्र जारी होता है।